लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे है. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने काफी गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया. राहुल गांधी आज देहरादून में पेपरलीक के खिलाफ बड़ा कैंपेन शुरू करने जा रहा हैं और इसे ‘छात्रों की गूंज’ नाम दिया गया है. वे इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. वहीं देहरादून पहुंचते ही राहुल गांधी दिवंगत कांग्रेसी कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे, जिनकी बीते कल रॉड गिरने से मौत हो गई थी.
कैसे हुआ था हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के लिए रैली स्थल पर तैयारियां की जा रही थी. तभी देर रात 65 साल के कांग्रेसी नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 65 वर्षीय अमर मेहता देहरादून के ब्राह्मणवाला क्षेत्र के रहने वाले थे और काफी लंबे समय से वे कांग्रेस से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि उनका बेटा भी यूथ कांग्रेस में काफी एक्टिव है. घटना के बाद कांग्रेस नेताओं में भी शोक की लहर है.
शाम 7:30 बजे है राहुल का कार्यक्रम
राहुल गांधी का कार्यक्रम पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में होना था, लेकिन प्रशासन ने उनकी अनुमति रद्द कर दी थी. जिसके बाद कार्यक्रम स्थल बदल कर देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड किया गया. जानकारी के मुताबिक, आज यानी 17 जुलाई को शाम 7:30 बजे राहुल गांधी यहां छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले मौसम ने भी करवट ले ली है और आयोजन वाले जगह पर पानी भरना शुरू हो गया है.


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी