उत्तराखंड के चमोली जिले में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में एक ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री धामी की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं.
मुख्यमंत्री की सभा में उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे. गोपेश्वर के पुलिस मैदान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचे. कार्यक्रम स्थल लोगों से खचाखच भरा नजर आया और मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला.
चमोली को 155 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले के लिए 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें 113.99 करोड़ रुपये की 36 योजनाओं का शिलान्यास और 41.37 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है.


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी