August 1, 2026

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान डूबा कावड़िया, SDRF की टीम बनी देवदूत, सकुशल बचाया

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम ने अपनी सतर्कता एवं तुरंत कार्रवाई से एक कांवड़िये का जीवन सुरक्षित बचा लिया. रेस्क्यू किए गए कांवड़िये की पहचान मेरठ के गांव सूरजकुंज के रहने वाले 23 साल के मनीष के रूप में हुई है.

घटना के दौरान घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम की नजर गंगा नदी में डूब रहे कांवड़िये पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कांस्टेबल नितेश खेतवाल ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल गंगा नदी में छलांग लगा दी. अपने प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए डूब रहे कांवड़िये तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, जिसके उपरांत उसकी स्थिति सामान्य पाई गई.