फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सेब 250 रुपये किलो तक पहुंच गया। महंगाई से फलों की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।फलों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सेब, नाशपाती, अनार, मौसमी और लीची समेत अधिकांश फलों के दाम पिछले सीजन के मुकाबले सवा से डेढ़ गुना अधिक हैं। महंगे फलों के कारण लोग खरीदारी से दूरी बना रहे हैं, जिससे स्थानीय फल विक्रेताओं की बिक्री भी प्रभावित होने लगी है और बाजार में ग्राहकी घट रही है।
स्थानीय फल विक्रेताओं के अनुसार मंडियों से ही फलों के दाम बढ़कर आ रहे हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई ग्राहक फलों के बढ़े हुए दाम सुनकर बिना खरीदारी किए ही लौट जाते हैं।
बाजार में लोकल सेब 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जबकि विदेशी लाल सेब 400 रुपये प्रति किलो से अधिक कीमत पर उपलब्ध है। केले के दाम भी 70 रुपये प्रति दर्जन है। आम, लीची, अनार और अंगूर समेत अन्य फलों के दामों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो फलों की मांग और बिक्री दोनों पर असर पड़ सकता है।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी