September 16, 2026

जोशीमठ में चल रहा था ‘सीक्रेट’ मदरसा! बंद कमरे में बच्चा पढ़ रहा था उर्दू, बजरंग दल के छापे से मचा हड़कंप

जोशीमठ: देवभूमि उत्तराखंड के जोशीमठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आवासीय मकान के भीतर गुपचुप तरीके से चलाए जा रहे एक कथित अवैध मदरसे को लेकर भारी बवाल मच गया है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. मदरसे को बंद करने की चेतावनी दी गई.

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के स्थानीय नेताओं को पिछले काफी समय से यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि नगर क्षेत्र के एक मकान के अंदर चोरी-छिपे मदरसा संचालित किया जा रहा है. इसी पुख्ता सूचना के आधार पर गुरुवार को संगठन के कार्यकर्ता अचानक उस मकान में दाखिल हो गए. मौके का नजारा देखकर कार्यकर्ता हैरान रह गए. वहां एक बच्चा बैठकर उर्दू की तालीम ले रहा था. पूछताछ में पता चला कि इस सीक्रेट मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए 12,000 रुपये के मासिक वेतन पर एक विशेष शिक्षक (मिन्नादुल्ला) को भी बाकायदा नियुक्त किया गया था.
बजरंग दल का हंगामा और पुलिस से शिकायत
इस स्थिति को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई. मौके पर मौजूद बजरंग दल के अध्यक्ष शुभम रावत (जिन्होंने केशरी रंग की जैकेट पहनी थी) और विहिप के प्रांत संत समर्पक प्रमुख पवन राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोजकों को तुरंत यह अवैध मदरसा बंद करने की चेतावनी दी. साथ ही, स्थानीय पुलिस प्रशासन को मामले की औपचारिक शिकायत देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है.