नैनीतालः उत्तराखंड का नैनीताल जिला इस साल लंबे समय से गुलजार है. वजह है मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी. लोग गर्मी की तपिश से बचने के लिए नैनीताल की तरफ रुख किए और अभी तक होटल, बाजार और मंदिर गुलजार हैं. हालांकि इस बीच नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी झटका लगा है. दरअसल, नैनीताल में किराए वाली बाइक्स पर रोक लगा दी गई है. पहले पर्यटकों को आसानी से रेंटेड बाइक्स मिल जाती थी. इसके अलावा प्रशासन ने यह भी निर्देश जारी किया है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा. नैनीताल जिले में बढ़ते सड़क हादसे को लेकर यह फैसला लिया गया है.


More Stories
चारधाम यात्रा हो गई बंद, जगह-जगह बना लैंडस्लाइड का खतरा, कुछ समय के लिए रोकी गई
पंडाल हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेसी नेता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों से की बातचीत!
कांग्रेस विधायक ने मंच से की सीएम धामी की तारीफ, बोले- मेरी विधानसभा में हुए सबसे ज्यादा विकास कार्य