गोपेश्वर/ जोशीमठ: 31 अगस्त श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष दिवंगत अनुसूइया प्रसाद भट्ट के गोपेश्वर गांव स्थित घर पहुंच कर शोक-संवेदना व्यक्त की।
उनके पारिवारिकजनों से मिले तथा उन्हें ढाढस बंधाया।इस दौरान मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पवार भी उपस्थित थे।
इसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय जोशीमठ को रवाना हुए जोशीमठ पहुंचकर भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष डिमरी के आवास पर पहुंचे तथा भाजपा नेता की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पहले आज प्रात: बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय कर्णप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी