देहरादून/गुवाहाटी : प्रदेश की कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में असम के पर्यटन एवं लोक स्वास्थ मंत्री जयंत मल्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला को उत्तराखंड के रेशम से बनी शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया। असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी को अंग्वस्त्र ओढ़ाकर उनका प्रदेश आगमन पर स्वागत किया।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी