उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पहले, माँ यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल, खरसाली गांव से सुबह 8:00 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति संगीत के साथ यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
यमुना जयंती के अवसर पर खरसाली स्थित यमुना मंदिर परिसर में विधिवत रूप से ज्योतिषीय गणना के आधार पर शुभ मुहूर्त निकाला गया। इसके अनुसार, रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग के संयोग में 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:55 बजे माँ यमुना के पवित्र मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि सुबह 8:28 बजे, खरसाली से माँ यमुना की डोली को पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्तों की जय-जयकार के बीच विदा किया जाएगा। इस अवसर पर माँ यमुना के भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम की यात्रा में सम्मिलित होगी।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी