देहरादून। उत्तराखण्ड में निकाय चुनावों में नई मतदाता सूची आते ही पहाड़ी शहरों और कस्बों में मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है, जो राज्य के लिए चिंता का सबब है मगर भाजपा सरकार इस मामले में बेसुद है,और पलायन रोकने के लिए बनाए गए पलायन आयोग को देहरादून ले जा चुकी है।
उत्तराखण्ड में निकायों की वर्तमान मतदाता संख्या 27.30 लाख तक पहुंच चुकी है। गढ़वाल-कुमाऊं के प्रमुख पर्वतीय निकाय पौड़ी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, नैनीताल में मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट आई है। उत्तरकाशी के नौगांव में भी मतदाता कम हुए हैं। जिन पर्वतीय निकायों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी भी है, वो मैदानी जिलों के मुकाबले अपेक्षाकृत काफी कम है। मैदानी जिलों में देहरादून नगर निगम में पिछले पांच साल में मतदाता संख्या एक लाख से ज्यादा बढ़ गई है। मसूरी, विकासनगर, हरबर्टपुर समेत सभी निकायों में भी बढ़ोतरी हुई है।
यूएसनगर में रुद्रपुर नगर निगम में 15 हजार, काशीपुर में 22 हजार से ज्यादा मतदाता पिछले पांच साल में बढ़े हैं। इनके साथ ही यहां के अन्य निकायों में भी मतदाता संख्या बढ़ती ही जा रही है। हल्द्वानी में पिछले पांच साल में मतदाताओं की संख्या में 22 हजार का इजाफा हुआ है। सीमांत में पलायन कम राज्य के अपेक्षाकृत कम संसाधन वाले सीमांत जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में पलायन कम हुआ है। उत्तरकाशी में नौगांव को छोड़कर बाकी सभी निकायों में करीब दो प्रतिशत तक वृद्धि देखी गई है। चमोली में भी जोशीमठ नगर पालिका में 53 मतदाता कम हुए हैं, हालांकि चमोली, गोपेश्वर में बढ़े हैं। पिथौरागढ़ जिले के निकायों में भी मतदाता संख्या में वृद्धि हुई है।
| निकाय का नाम | वर्ष 2024 | वर्ष 2018 |
| पौड़ी नगर पालिका | 13,397 | 16,056 |
| श्रीनगर नगर निगम | 23,398 | 24,173 |
| अल्मोड़ा नगर पालिका | 22,279 | 24,226 |
| नैनीताल नगर पालिका | 23,130 | 28,430 |
| नौगांव नगर पालिका | 3,182 | 3,459 |
| मसूरी नगर पालिका | 24,550 | 22,230 |
मैदानी इलाके
| रुद्रपुर नगर निगम | 1,39,015 | 1,23,162 |
| काशीपुर नगर निगम | 1,50,416 | 1,28,217 |
| देहरादून नगर निगम | 7,32,782 | 6,28,367 |
| हल्द्वानी नगर निगम | 2,34,330 | 2,12,330 |

More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई