उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की पुरोला तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इससे किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल सूचना नहीं है।
2.9 दर्ज की गई तीव्रता
भारतीय मौसम विभाग नई दिल्ली और देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, तड़के 02:12 बजे आये इस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 दर्ज की गयी। भूकंप का केंद्र पुरोला तहसील के ग्राम पाणी गांव (बगोरा फील्ड) में 30.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश जबकि 78.14 पूर्वी देशांतर पर सतह से 10 किमी नीचे दर्ज किया गया। उत्तरकाशी के जिला आपदा नियंत्रण केंद्र प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि भूकम्प की सूचना प्राप्त होने के बाद जनपद के समस्त तहसीलदार,समस्त थाना, पुलिस चौकियों, राजस्व उप निरीक्षक द्वारा वायरलेस के माध्यम से भूकम्प के झटके महसूस होने की सूचना प्राप्त की गयी है। किसी भी स्थान से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई