देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल नें 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी ही। 1- गढ़वाल लोकसभा – आशुतोष नेगी, 2- हरिद्वार लोकसभा – मोहन असवाल, 3- नैनीताल लोकसभा से – शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) 4-अल्मोड़ा लोकसभा – अर्जुन देव की घोषणा दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत जी नें की।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए कठैत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल लोकसभा चुनाव -2024 दमदार तरीके से लड़ेगा। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगा। जिसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य का 70 %हिस्सेदारी जिसमें टिहरी बांध परियोजना विशेष रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, महेन्द्र सिंह रावत, विजयन्त सिंह निजवाला मनोरथ प्रसाद ध्यानी, सुनील कोटनाला, विजय बौडाई, समीर मुंडेपी तथा प्रेस वार्ता में गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी आशुतोष नेगी, हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल भी उपस्थित रहे।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई