SSP देहरादून ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कई अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किये हैं। दरअसल, IFMS Portal के अंतर्गत सभी अधिकारी/कर्मचारियों के ACR Online किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, आदेशों के बावजूद भी थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में ACR ऑनलाइन ना करते हुए लापरवाही बरती गई।
IFMS (integrated financial management system) Portal के अन्तर्गत सभी अधिकारियो/कर्मचारियों के वार्षिक मन्तव्य आनलाइन किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियो/शाखा प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। परन्तु दिये गये निर्देशों के बावजूद भी थानों/पुलिस लाइन/शाखा प्रभारियो द्वारा निर्धारित समयावधी में अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियो का एसीआर आनलाइन नहीं किया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 21 थाना प्रभारियों/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन/04 यातायात निरीक्षकों/प्रभारी निरीक्षक सीपीयू/अग्निशमन अधिकारी देहरादून/निरीक्षक अभिसूचना देहरादून का आदेशो की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किये गये हैं।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी