देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम ने पैदल मार्ग, सहस्त्रधारा रोड ,परेड ग्राउंड सुभाष रोड के आदि स्थानों पर सड़कों पर वहां लगाकर तथा अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नियमित रूप से निरीक्षण करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात सुचारू रखने और साफ-सुथरा शहर बनाने में सहयोग करें।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई