- दुखद खबर: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
मंगलवार को पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां थल –पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरा मैक्स वाहन नदी में जा गिरा। हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है जबकि 3 घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, राजस्व पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा मैक्स वाहन मुवानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त मैक्स में 11 सवारियां मौजूद थी। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि वाहन थी कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। जिसे बाद वाहन अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचने से कुछ कदम पहले ही नदी में जा गिरा। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक स्कूली बच्ची भी शामिल है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में मातम छाया है।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई