रुद्रप्रयाग: बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल राहुल, पुत्र स्व.विजय लाल को स्थानीय लोगो ने निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया। जबकि दो युवकों अंकित पुत्र, रघु लाल(26) और वासुदेव पुत्र, शोभाराम(25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
SDRF ने वाहन काट कर निकाले शव
उनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। शव कार में इतनी बुरी तरह से दबे हुए थे कि टीम को वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों लोग स्थानीय निवासी ही बताए जा रहे हैं।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी