देहरादून: प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, मसूरी में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की गयी।
– बाबू पन्त, संजय, अजय आदि द्वारा नौगांव मान्डूवाला डी0बी0आई0टी0 रोड देहरादून में लगभग 40 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में सहायक अभियन्ता अभिषेक भारद्वाज,अवर अभियन्ता प्रीतम सिंह ,सुपरवाईजर प्यारेलाल जोशी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।
– किशन बहुगुणा द्वारा इन्दिरा कालोनी श्रीनगर स्टेट कैम्पटी रोड मसूरी में अवैध रूप से खुदाई करते हुये काॅलम खडे करते हुये निर्माण किया जा रहा था जिस पर आज सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही में अवर अनुज पाण्डे, अनुराग नौटियाल सुपरवाईजर संजीव, उदय नेगी, इंद्रेश नौटियाल मौजूद रहे।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी