देहरादून: लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मनीष खंडूड़ी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। खंडूरी ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा कि वह किसी पद व निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आए हैं। बता दें कि, मनीष पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीसी खंडूड़ी के बेटे हैं।
मनीष खंडूड़ी की बहन ऋतु खंडूड़ी भूषण कोटद्वार से विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाल रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में मनीष, गढ़वाल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। मालूम हो कि भाजपा एक रणनीति के तहत कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा रही है।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी