

उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन स्विफ्ट डीजायर (UK 11 TA 3050), जिसमें 03 लोग सवार थे जो सिमली से ग्राम सिमलट की ओर जा रहा था और अचानक रास्ते मे अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 02 घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायलों का विवरण:-
1-संतोष चौहान पुत्र प्रेम सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट कनोठ, थाना कर्णप्रयाग चमोली।
2-आशीष कंडवाल पुत्र चक्रधर कंडवाल, उम्र 42, निवासी ग्राम सिमलट, पोस्ट कनोठ, कर्णप्रयाग चमोली।
मृतक का विवरण:-
1. सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमलाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सिमलट पोस्ट कनोठ थाना कर्णप्रयाग चमोली।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी