देहरादून: तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ और कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की।
नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी