- पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया
देहरादून : पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया। डॉ पाठक ने आज देहरादून में राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में संबोधित किया। इस अवसर पर, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की लीडरशिप टीम ने डॉ. पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य वैभव गोयल और सदस्य संजय पांडे ने डॉ. पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके योगदान की सराहना की। डॉ. पाठक ने कहा कि पीआरएसआई को मजबूत बनाने के लिए सभी पीआर प्रोफेशनल्स को अपने साथ जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने पब्लिक रिलेशन में सोशल मीडिया और आईटी के प्रभावी और सकारात्मक उपयोग पर बल दिया।


More Stories
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर, देहरादून समेत इन 7 जिलों में रेड अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट
बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद में सरकार का बड़ा फैसला, हाई लेवल जांच समिति करेगी आरोपों की पड़ताल, 15 दिन की डेडलाइन तय
अयोध्या राम मंदिर विवाद के बाद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में लागू हुआ नया नियम, अब बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे पुजारी