- सैन्य धाम के निर्माण के संबंध में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण से संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों को तेज गति से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने अधिकारियों को मार्ग से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक की जाएगी।उन्होंने कहा सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सैन्य धाम जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जिसका अब फिनिसिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश की जनता एवं वीरमाताओं को यह सैन्यधाम समर्पित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सैन्य धाम की भव्यता और दिव्यता का विशेष ख्याल रखने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी सोनिका, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई