देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई