देहरादून: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी, देहरादून ने अपने कैंपस में वार्षिक एलुमनाई मीट 2026 का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न बैचों और कार्यक्रमों के कई पूर्व छात्र एकत्र हुए, जहाँ उन्होंने पुरानी यादें साझा कीं और एक-दूसरे से दोबारा जुड़ने का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो.अमित अदलखा, डीन–एलुमनाई रिलेशंस के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद प्रो.अनिल सुब्बा राव पायला, कुलपति ने प्रेरणादायक उद्घाटन भाषण दिया।
कुलपति के संबोधन के पश्चात् प्रो.अनीता रामचंद्र, प्रो वाइस चांसलर ने भी सभी एलुमनाई का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी उपस्थिति की सराहना की। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख हिस्सा एलुमनाई अनुभव साझा करने का रहा, जिसमें कई वरिष्ठ पूर्व छात्र शामिल हुए। इनमें शरदसक्सेना (MBA1997–1999), पारुलसिन्हा (MBA1998–2000), कंचन पांडे (MBA 2001–2003), अंशुमन दुबे (MBA 2001–2003), अमित बानी (MBA 2001–2003) और सर्वेशसक्सेना (MBA2002–2004) विशेषरूप से उपस्थित रहे।
अंत में प्रो. अमित अदलखा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा और सभी एलुमनाई की उत्साही भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय ने पुनः यह दोहराया कि वह अपने पूर्व छात्रों से जुड़े रहने और एक मजबूत, सहयोगी और प्रेरणादायक एलुमनाई नेटवर्क बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी