कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उत्तराखंड में कांग्रेस इस समय अपनी संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के प्रयास में जुटी है। गणेश गोदियाल को संगठन का सुलझा और स्वीकार्य चेहरा माना जाता है, जो गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।
दूसरी ओर प्रीतम सिंह संगठन और जनसंपर्क में लंबा अनुभव रखने वाले नेता हैं, जिनकी पकड़ खासकर ग्रामीण इलाकों में मजबूत है, हरक सिंह रावत, जिन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, राज्य की चुनावी राजनीति की बारीकियों को बखूबी समझते हैं।


More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील