देहरादून: एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज 02-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 204 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, यातायात नियमो का उल्लंघन 129 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 07 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 कुल 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 352 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


More Stories
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर, देहरादून समेत इन 7 जिलों में रेड अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट
बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद में सरकार का बड़ा फैसला, हाई लेवल जांच समिति करेगी आरोपों की पड़ताल, 15 दिन की डेडलाइन तय
अयोध्या राम मंदिर विवाद के बाद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में लागू हुआ नया नियम, अब बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे पुजारी