देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियां बचाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार-2023 के अन्तर्गत जीवन रक्षा पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अभिनव कुमार ने इस उपलब्धी के लिए नरेश जोशी को बधाई दी है। 30 अगस्त, 2022 की सुबह पांच बजे जनपद ऊधमसिंहनगर के आजाद नगर, ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस अमोनिया के रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने देखा कि कबाड़ के गोदाम में एक गैस सलेण्डर से विषैली गैस अमोनिया का रिसाव हो रहा था, जिससे आस-पास के कई लोगों की आँखों में जलन और सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। लोगों को विषैली गैस रिसाव से दम घुटकर मौत होने की संभावना भी बन चुकी थी।
विषैली गैस सिलेंडर को आरक्षी चालक नरेश जोशी द्वारा आपने अदम्य शाहस एवं वीरता का परिचय देते हुये अपनी जान की परवाह न करते हुये स्वयं सिलेण्डर को टुक-टुक (ई-रिक्शा) में रखकर उसका संचालन कर घनी आबादी और गलियों से दूर ले जाया गया। मेन रोड से प्रश्नगत् सिलेण्डर को वाहन के माध्यम से दूर ले जाया गया। नरेश जोशी ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुये जहरीली गैस सिलेंडर को हटाकर अपनी जान की परवाह किये बिना 25 लोगों की जान बचाई।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी