डीजी सूचना, बंशीधर तिवारी की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर साइबर ठगों ने किया ठगी का प्रयास

देहरादून: उत्तराखंड में साइबर ठग, ठगी के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अब साइबर ठग अधिकारियों के नाम से फेसबुक आइडी बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। कभी डीजीपी तो कभी डीएम, कभी नेताओं की फर्जी आइडी बनाकर ठगी का जाल बिछा रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने डीजी सूचना और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नाम से फर्जी आइडी बना दी और ठगी करने की कोशिश की।
ठगों ने इससे कुछ लोगों को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मैसेंजर पर ठगी करने का प्रयास किया, जिसकी जानकारी डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। IAS बंशीधर तिवारी ने फर्जी आईडी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पोस्ट लिखी कि, ‘यह मेरा किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया है, कृपया अनुरोध स्वीकार न करें।’


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी