देहरादून: 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक देहरादून में तीन दिवसीय उत्तराखंड पुलिस वीक चलेगा। पुलिस वीक की थीम ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौती एवं समाधान’ रखी गई है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस मंथन चुनौती और समाधान इस थीम के अंर्तगत पुलिस वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
पुलिस के जवानों और जनता को भी शामिल किया जाएगा
इस बार का पुलिस वीक इस वजह से विशेष रहेगा कि जवानों और आम जनता को भी अपनी बात एवं सुझाव रखने का मौका मिलेगा। इस बार कार्यक्रम में दो स्पेशल सेशन भी रखे गए हैं। एक सेशन में पुलिस के अधिकारियों के अलावा जवानों के साथ भी मंथन होगा। वही दूसरा सेशन जनता के लिए रखा गया है, दूसरे सेशन में जनता के सुझाव शामिल किए जाएंगे। जनता की पुलिस से क्या अपेक्षा है, किस तरह की पुलिस जनता के लिए होनी चाहिए? इन बातों पर मंथन होगा। इस आयोजन में प्रदेश भर के पुलिस कप्तान और आईपीएस अफसर शिरकत करेंगे।
आयोजन में अलग अलग विषयों पर चर्चा के साथ भविष्य की पुलिसिंग समेत चुनौतियों पर चर्चा होगी। एक दिन खेलकूद रस्साकशी का आयोजन भी होगा। साथ ही राजभवन में सभी आईपीएस अफसरों का रात्रि भोज भी आयोजित होगा।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई