देहरादून: उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप (11th all india police archery championship) का बुधवार को आगाज हुआ। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) और डीजीपी अशोक कुमार (DGP Ashok Kumar) ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पुलिस लाइन में आयोजित इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का स्वागत किया। वही अलग- अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया की खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान
सीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी को अच्छी खेल भावना से खेलने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल कोटा से जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। 11 साल बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। 2011 से खेल कोटे से भर्ती बंद थी। सीएम ने अब जल्द भर्ती शुरू किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेगा उसको सिपाही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले को दरोगा तथा ऑलंपिक पदक लाने वाले को डिप्टी एसपी पद पर नियुक्ति मिलेगी।


More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील