देहरादून । मुख्य सचिवआनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। शपथ में सभी अधिकारियों – कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिवनीतेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, श्रीधर बाबू अद्दांकी,युगल किशोर पंत एवं कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सहित मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिवएम.एल. उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी