गढ़वाल आईजी करन सिंह नगन्याल ने बताया कि चमोली जिले में अब तक 70 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसी तरह केदारनाथ मार्ग पर भी 66 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह सख्ती यात्रियों को धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की जा रही है।
चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हो चुकी है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है, हालांकि बढ़ती भीड़ के कारण फर्जी रजिस्ट्रेशन के मामले भी सामने आ रहे हैं। आईजी गढ़वाल ने बताया कि कुछ तत्व एप में एडिट करके फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अब तक हरिद्वार, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में फर्जी रजिस्ट्रेशन के 45 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई