उत्तराखंड के धाकड़ युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने विगत 3 दिन पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मुलाकात कर उत्तराखंड में हवाई सेवा के विस्तार कर उच्चतर स्तर की सेवाएं प्रदान करने के वारे में बात की थी। उसी श्रंखला में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में अगले वर्ष पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। पिथौरागढ़ के लिए 19 सीटर हवाई जहाज से ये हवाई सेवा हिंडन, देहरादून और पंतनगर से शुरू की जाएगी।इसके साथ ही चिन्यालीसौड़ व गौचर में हवाई सेवा शुरू करने के लिए इन्हें उड़ान 5.0 के टेंडर में शामिल किया जाएगा।

हवाई सेवा पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़, देहरादून-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ देहरादून और पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-पंतनगर मार्ग पर संचालित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया नौ नवंबर को सर्वे कर चुकी है।
इसका चार्ट बनाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मिलेगी। इसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देहरादून एयरपोर्ट, जौलीग्रांट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार को मानकों के अनुरूप चिह्नित भूमि निशुल्क उपलब्ध करानी होगी।


More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील