Accident in Tehri: टिहरी के आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्टो कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हुई है और एक सवार घायल हुआ है।
यह हादसा ग्राम सलडोगी के पास हुआ। सूचना पाकर एसडीआरएफ (SDRF) ढालवाला घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे लगभग कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के समीप ऑल्टो कार खाई में गिर गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। सभी कार सवार आगराखल से सलडोगी गांव जा रहे थे।
मृतकों के नाम:
- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह उम्र 52 वर्ष, पता ग्राम फकोट।
- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह उम्र 37 वर्ष, पता ग्राम कसमोली।
- कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 57 वर्ष, पता ग्राम आगराखल।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी