Uttarakhand Pcs Result 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड PCS का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. मैन्स एग्जाम, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच के बाद अलग अलग सरकारी विभागों के 182 पदों के लिए अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन हुआ है. इसके साथ ही इस एग्जा में सफल हुए सभी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट भी आयोग ने जारी कर दी है. इसके लिस्ट के अनुसार इस बार के परिणामों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में देखिए किसने किया टाॅप और किसे मिली कौन सी पोस्ट..
परीक्षा में दिखा बेटियों का दबदबा जसमीत और वर्षा बनीं टॉपर
इस बार रुद्रपुर की रहने वाली जसमीत कौर ने पूरे प्रदेश में फर्स्ट रैंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं हल्द्वानी की वर्षा जोशी ने पूरे राज्य में दूसरी रैंक मिली है. इस रिजल्ट में महिलाओं के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस बार डिप्टी कलेक्टर के 9 पदों में से 4 पदों पर बेटियों ने कब्जा किया है. इसी तरह पुलिस उपाधीक्षक यानी CO पद के लिए 10 में से 5 महिलाओं का सिलेक्शन हैं.
जानें कौन बना SDM और किसे मिली कौन सी पोस्ट
उत्तराखंड PCS में इस बार डिप्टी कलेक्टर यानी SDM के 9 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इस लिस्ट में टॉपर जसमीत कौर और वर्षा जोशी के अलावा आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियान, विरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी के नाम शामिल हैं.
DSP पद पर इन युवाओं का हुआ सिलेक्शन
पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (CO) के लिए 10 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है. आयोग की लिस्ट के मुताबिक इस पद पर अदिति पुनेठा, ऐश्वर्या भट्ट, मनीष चंद्र रमोला, संदीप कुमार सिंह पटेल, शताक्षी शर्मा, सक्षम, गोविंद पांडेय, हिमांशु दिवाकर, श्रेया सिंह और प्रकृति नेगी ने सफलता हासिल की है. इसके अलावा जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के 5 पदों पर अरुणिम रावत, पार्थ पांडेय, नागेश शुक्ला, मनमोहन गुसाईं और प्रियंका पांडेय चुने गए हैं.
अलग अलग विभागों के 182 पदों की पूरी चयन लिस्ट यहां देखें
आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 182 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है. इसमें इसमें ARTO पद पर विनय कुमार आर्य और जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर अभिषेक कंडारी का चयन हुआ है. वहीं कार्याधिकारी जिला पंचायत के लिए अभिषेक अग्रवाल, कोषाधिकारी पद पर अदिति जैन (फार्स्ट रैंक) तितिक्षा जोशी, कमलदीप सिंह पिलखवाल, प्रमोद सती, कृतिका कुलश्री, एनी जोशी, प्रभाकर सिंह परमार, ज्योति बोहरा, सपना चनालिया, ऋतु बिष्ट, बबीता लोवियाल, अंबरीश प्रसाद नौटियाल, अपूर्वा थपलियाल और रविंद्र सिंह तोमर का सफलता मिली है.
58 पदों पर इन उम्मीदवारों का हुआ सिलेक्शन
वहीं उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ ऑफिसर और विधि अधिकारी के सबसे ज्यादा 58 पदों पर चयन हुआ है जिसमें बिनीता रावत पहले नंबर पर रही हैं. सहायक आयुक्त राज्यकर के 16 पदों में आस्था अग्रवाल अव्वल रही हैं. राज्य कर अधिकारी के 53 पदों पर विपिन सिंह ने टॉप किया है. सहायक नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी श्रेणी 1 के 7 पदों पर अंकुर पंत, गौरव रावत, प्रशांत पांडेय, अंजलि चंद, सुनाक्षी रावत, ललित कुमार और सुनील सिंह महार का चयन हुआ है. महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के परिवीक्षा अधिकारी पद पर अंशुमान अवस्थी को सफलता मिली है. जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के 6 पदों पर श्रुति चंद, श्रेया, विभु मिश्रा, प्रद्युम्न चौहान, विशाल सैनी और स्वरण लता का चयन हुआ है.


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई