Munnu Kori Son Challan Viral Video: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा जारी. ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी व्यवस्था संभालने में जुटा हुआ है. इसी क्रम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाए हुए है. यात्रा के दौरान VIP हो या चाहे आम नागरिक को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस किसी को भी नहीं बख्श रही है. ऐसा ही ताजा मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर से सामने आया है. यहां उत्तर प्रदेश सरकार के एक राज्यमंत्री के बेटे को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी पर हूटर बजाना और गलत तरीके से बोर्ड लगाना भारी पड़ गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले गाड़ी से हूटर उतरवाया और गाड़ी का चालान भी काट दिया. अब इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आखिर क्या है पूरा मामला और कौन हैं यूपी सरकार के वो मंत्री? चलिए जानते हैं इस खबर में…
सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के दरोगा अनिल रावत हर राेज की तरह श्रीनगर में रूटीन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी. इस गाड़ी से हूं… हूं… हूं…यानी हूटर की आवाज आ रही थी. गाड़ी और नजदीक पहुंची तो पुलिस को उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में विधायक लिखा हुआ दिखा. इस बीच अनिल रावत ने गाड़ी को जांच के लिए रोक दिया. इस दौरान पता चला कि गाड़ी में कोई भी विधायक मौजूद नहीं है. दरोगा अनिल ने और पूछताछ कि तो पता चला कि गाड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के बेटे सुरेंद्र कुमार हैं और वे आने चार दोस्तों के साथ बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे है.
मंत्री जी का नाम बताने पर भी नहीं पिघली पुलिस
राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के बेटे सुरेंद्र कुमार ने पुलिस से कहा कि उसके पापा यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं. हालांकि, उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ. पुलिस ने देखा कि गाड़ी पर गलत तरीके से विधायक का बोर्ड लगाया गया है और बिना अनुमति के हूटर का दुरुपयोग किया जा रहा था. ऐसे में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का एक हजार रुपये का चालान काट दिया.


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी