Mansa Devi Temple Haridwar: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बाद अब हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में एक बड़ा बदलाव किया गया है. दरअसल, ट्रस्ट ने अब मंदिर की व्यवस्थाओं को पूरी तरह पारदर्शी और साफ-सुथरा बनाने के लिए एक नया नियम बनाया है. इस नए नियम के तहत अब मंदिर में मौजूद सभी पुजारियों के लिए बिना जेब वाले कुर्ते पहनने होंगे. मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि उनके इस कदम के पीछे का उद्देश्य मंदिर में आने वाले चढ़ावे की राशि पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है.
निगरानी के लिए बनी सात सदस्यीय विशेष टीम
मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि इसके साथ ही एक 7 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है. इस समिति को मंदिर में साफ-सफाई और अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त का जिम्मा सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि समिति के सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि अगर व्यवस्था में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी या हेरफेर पाई जाती है कि उस व्यक्ति या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस में FIR भी दर्ज कराई जाएगी.
पुजारियों के लिए दो-तीन दिन में तैयार होगी यूनिफॉर्म
श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि सात पुजारियों की नई टीम मंदिर के चढ़ावे पर पूरी नजर रखेगी. उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी पुजारियों के लिए बिना जेब वाली यूनिफॉर्म तैयार करवा दी जाएगी. इसके बाद ड्यूटी के दौरान सभी पुजारियों को अनिवार्य रूप से वही पोशाक पहननी होगी. यदि कोई भी पुजारी चढ़ावे की रकम को छिपाने या रखने की कोशिश करता हुआ पाया जाता है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा.


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी