Rahul Gandhi Almora Uttrakhand visit cancelled :खराब मौसम के कारण नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अल्मोड़ा दौरा रद्द कर दिया है, उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा वे जल्द ही दोबारा अल्मोड़ा आएंगे
Rahul Gandhi Almora Uttrakhand visit cancelled : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द हो गया है। मौसम खराब होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की वजह बताई। आपको बता दें कि आज 4 जून और 5 जून को राहुल गांधी उत्तराखंड का अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में प्रस्तावित दौरा था।
राहुल गाधीं नें सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
राहुल गाधीं ने उत्तराखंड की जनता को संबोधित करते हुए कहा, मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
जानिए राहुल ने क्या कहा?
राहुल ने कहा कि वे उत्तराखंड राज्य की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज पूरा उत्तराखंड कर रहा है, मुझे आपसे उन सारी समस्याओं पर बहुत सी बातें करना चाहते थे। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।
राहुल ने कहा प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र
उन्होंने कहा कि प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। कई बार परिस्थितियां हमारी इच्छा के अनुसार नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।
ये भी पढ़े-राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से; अल्मोड़ा में जनसभा और …
राहुल गांधी ने उत्तराखंड कि जनता से कहा कि ”मैं आपसे वादा करता हूं कि बहुत जल्द फिरआपके यहां आऊंगा। तब हम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। जल्द ही मुलाकात होगी।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी