वंश अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। वह मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहा रहा था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मालकुंठी पुल के समीप गंगा में नहाते समय दिल्ली का पर्यटक बह गया। एसडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही है।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सूचना मिलते ही राज्य एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और बयासी टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने तुरंत युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल, एसडीआरएफ के डीप डाइवर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और स्थिति पर नजर रख रही है।
कुछ दिन पूर्व डूबे व्यक्ति का शव मिला
बीते 24 अप्रैल को गौरव कुमार (48) पुत्र राम बिलास निवासी वाल्मीकि बस्ती, मुनि की रेती दर्शन महाविद्यालय के समीप गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया था। एसडीआरएफ गंगा में सर्च अभियान चला रही थी। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि पशुलोक बैराज से गौरव कुमार का शव बरामद किया गया है।


More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई