देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल राजेश कुमार का हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजेश कुमार जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत राजेश कुमार पुत्र आशाराम मूल रूप से ग्राम: सान्तरशाह, पो0 पंतजलि योगपीठ, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2007 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 02 पुत्र तथा एक पुत्री है, जो वर्तमान में जनपद हरिद्वार में निवास कर रहे हैं।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी