देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से दबे मजदूरों की भगवान बदरी विशाल से सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की वजह से मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी श्रमिक सुरक्षित रहें। मंत्री ने कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ITBP, BRO और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


More Stories
Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल
चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील