देहरादून: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में आईएसबीटी का तेजी से कायाकल्प हो रहा है। इसी कड़ी में आईएसबीटी परिसर में समुचित रूप से लाइट की व्यवस्था की गयी है। जिनमे 4 हाई मास्क लाइट परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में स्थापित की जा चुकी है।
इसके अलावा आईएसबीटी परिसर में टू व्हीलर, चार पहिया वाहन पार्किंग और वॉल्वो बस पार्किंग के साथ ही फुटपाथ में प्रकाश की व्यवस्था भी की गयी है। बता दें पिछले एक साल से प्राधिकरण आईएसबीटी के सौन्दर्यकरण हेतु लगातार प्रयासरत्त है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी कई व्यवस्थाएं की गई है।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी