देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की माँग को उठाया । भट्ट ने राज्यसभा में योग शिक्षा को केन्द्रीय पाठ्यक्रम में शामिल करने के संदर्भ में विशेष उल्लेख करते हुए अपने संबोधन में केंद्र सरकार से अपेक्षा की है कि भारत की इस धरोहर को युवा पीढ़ी के ह्रदय में लाने के लिए केन्द्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में भी प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक योग शिक्षा की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने के प्रयास हो, जिससे हम अपनी इस पुरातन शिक्षा से विश्व को भी लाभ पहुंचा सकें।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी