देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में चार धाम यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 3,67,995 (तीन लाख सड़सठ हजार नौ सौ पिचानबे) की धनराशि का चैक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को सौंपा गया। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, बी.के.टी.सी. अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, डीजीएम यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड गीता आनंद, सीनियर मैनेजर जितेन्द्र सिंह, सुयश रावत आदि उपस्थित थे।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी