देहरादून: उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है, जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था। यह आदेश उत्तराखंड शासन शहरी विकास अनुभाग-3 के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने दिये हैं।
आदेश के अनुसार, नगर निकायों के बोर्ड का कार्यकाल दिनांक 01.12.2023 को समाप्त होने के दृष्टिगत शासन की अधिसूचना संख्या – 2033 / IV(3) / 2023-11 (3निर्वा०)/ 2017, दिनांक 30.11.2023 एवं अधिसूचना संख्या – 2034 / IV(3) / 2023-11 (3निर्वा0) / 2017, दिनांक 30.11.2023 द्वारा प्रदेश के नगर निकायों में अग्रिम आदेशों तक सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन – 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में संभावित विलम्ब के दृष्टिगत प्रशासकों का कार्यकाल, 03 माह अथवा नगर निकायों के बोर्ड का गठन, जो भी पहले हो, तक के लिए विस्तारित किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई