देहरादून। उत्तराखंड में 10 में से शुरू हुई चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। ऐसे में बीते एक सप्ताह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक तरफ सरकार यात्रा को सरल, सुगम और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, तो दूसरी और मंदिर परिसर में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया के लिए वीडियोग्राफी जैसे रील्स बनायी जा रही है, जिससे वीडियोग्राफी को देखने के लिए मंदिर परिसर में एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा हो रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चारो धामों में मन्दिर परिसर की 50 मीटर की परिधि में सोशल मीडिया के लिए रिल्स बनाये जाना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है।



More Stories
Uttarakhand: नौकरी में बने रहने और पदोन्नति के लिए शिक्षक बना रहे गलत तथ्यों को आधार, सीटीईटी करने की तैयारी
Uttarakhand News: फलों के दाम आसमान पर, आम आदमी की पहुंच से हुए दूर, सेब 250 रुपये किलो तक पहुंचा
Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई