देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।
इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी