देहरादून: कांग्रेस के शासनकाल में हुई दारोगा भर्ती के प्रकरण पर लगातार ग्रहण लगता जा रहा है। अब फर्जीवाड़े के साथ-साथ कई दारोगाओं की हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट भी अवैध पाई गई है जो इस बात का संकेत है कि इन नियुक्तियों में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है।
निलंबित हुए 20 दारोगाओं में से कई के प्रमाण पत्र नकली
इस संदर्भ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने बताया कि 2015 में हुए दारोगा भर्ती घोटाले में नए तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं। निलंबित किए गए 20 दारोगाओं में से कई की दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट भी जाली होने के प्रमाण मिले हैं। इस प्रकरण पर जांच विजिलेंस विभाग कर रहा है। 30 और दारोगाओं के गले पर भी प्रशासन की तलवार लटक रही है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने बताया कि मामले की तफ्तीश लगातार जारी है। समय के साथ नए साक्ष्य भी निकल कर सामने आ रहे हैं और प्रशासन साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई कर रहा है ।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी