देहरादून: पुलिस ने मोबाइल की बड़ी रिकवरी की है। उत्तराखंड सहित दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार के रहने वालों के फोन भी बरामद किए गए हैं। इन फोन की कीमत 50 लाख से ज्यादा है। पुलिस ने 252 लोगों को उनके खोए फोन लौटाए। इतने लंबे समय बाद अपने फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल गए।
डीआईजी/ एसएसपी ने स्वयं किए मोबाइल सुपुर्द

सोमवार को डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने हाथों से लोगों को उनके खोए मोबाइल सौंपे। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय की एसओजी टीम और जिले की साइबर क्राइम सेल की ओर से संयुक्त रिकवरी की गई। चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम को दस हजार का इनाम दिया गया। इनामी शहबाज को यूपी के जिला बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चांदी की चैन भी बरामद हुई है।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी