देहरादून: झबरेड़ा से काँग्रेस के युवा विधायक वीरेंद्र जाती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से मुलाकात कर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग के साथ साथ इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया राशि को जल्द से जल्द भुगतान कराने के लिए पुरजोर तरीके से अपना पक्ष मुख्यमंत्री धामी के सामने रखा।

विधानसभा में भी उठाई थी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग
विधायक जाती ने ज्ञापन देते समय मुख्यमंत्री को बताया कि गन्ने की फसल लगभग पूर्ण रूप से कट चुकी है, बाबजूद इसके अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नाही किया गया है। जिसकारण गन्ना किसान संशय और दुविधा की स्तिथि में हैं, सरकार को उनकी परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था।
120 करोड़ है बकाया इकबालपुर शुगर मिल पर
इसके साथ ही इकबालपुर शुगर मिल पर 2017-18 एवं 2018-19 का बकाया करीब 120 करोड़ रुपये है जिसका तत्काल प्रभाव से गन्ना किसानों को भुगतान किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर इकबालपुर गन्ना समिति के उपाध्यक्ष मुकेश पंवार, प्रवीण कुमार, आदेश पंवार , मुकेश चौधरी एवं महेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।


More Stories
देहरादून : सोलर प्रोजेक्टों पर टैरिफ विवाद, UERC ने UREDA से मांगा रिकॉर्ड; 200 KV क्षमता की 10 याचिकाओं पर हुई सुनवाई
UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार
2 दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, सुबह 6 बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी